
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे एग्रोटेक किसान मेला के दूसरे दिन शनिवार को महिला कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि और संबद्ध विषयों की महिला विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने कृषक महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर देते हुए संबंधित तकनीकी पहलुओं एवं सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो ने कहा कि झारखंड और अन्य पहाड़ी-पठारी राज्यों में कृषि और पशुपालन सम्बन्धी अधिकांश कार्य महिलाएं करती हैं। इसलिए कुछ ऐसी तकनीकें और कृषि उपकरण विकसित किए जाएं, जिससे अपेक्षाकृत कम समय और मेहनत में ही खेतीबारी संबंधी उनका कार्य हो जाए।
कोरोना कल में भी महिलाओं ने अपने जीवन और स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर खेतों में मेहनत कर अन्न, फल और सब्जी की कोई कमी नहीं होने दी। उन्होंने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की योजनाओं से लाभ उठाने की अपील महिला कृषकों से की।
-134.ap-south-1.compute.amazonaws.com/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/calculator/6.gif' alt='6'>
Total views : 944490
Your IP Address : 216.73.216.116